Python Coding in Hindi | Make 10 Basic level Projects
Learn Python coding in Hindi! Start coding from day one. Beginner-friendly Python course. Master Python programming easily.
Course Content
Python Coding in Hindi | Make 10 Basic level Projects is a beginner-level Udemy course taught by Akshay Gupta. It runs 1h 58m and is taught in Hindi. Learners rate it 4.4 out of 5 from 160 reviews, with 2,680 students enrolled. It is free to enroll, last updated September 2021.
क्या आप कोडिंग सीखना चाहते हैं, लेकिन अंग्रेजी में सहज नहीं हैं? या आपका कंप्यूटर पुराना है? क्या आपको लगता है कि आपकी उम्र सीखने के लिए सही नहीं है, या आपको अपने स्तर के अनुसार ट्रेनर नहीं मिल पा रहा है? चिंता न करें! यह कोर्स आपके लिए ही बनाया गया है।
Python कोडिंग सीखें हिंदी में, और वो भी आसान भाषा में। यह कोर्स आपके जीवन का सबसे यादगार अनुभव साबित होगा। आप पहले दिन से ही Python में कोडिंग कर पाएंगे। यह कोर्स पूरी तरह से व्यावहारिक है। आप न केवल कोडिंग का ज्ञान प्राप्त करेंगे, बल्कि कोडिंग का उपयोग भी सीखेंगे।
इस कोर्स में आप ऐसे प्रोग्राम बनाएंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ साझा कर सकते हैं। यहां अंग्रेजी का उपयोग बहुत कम है, इसलिए यदि आपको अंग्रेजी का ज्ञान नहीं है, तो यह कोर्स आपके लिए एक वरदान है।
कंप्यूटर का पूर्व ज्ञान आवश्यक नहीं है। आवश्यकतानुसार, हम आपको शुरुआत से स्टेप्स बताएंगे। इस कोर्स को करने के लिए किसी विशेष कंप्यूटर की भी आवश्यकता नहीं है। हम इंटरनेट का उपयोग करके, बिना कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए Python सीखेंगे। आपका कंप्यूटर पुराना हो या कम RAM और प्रोसेसर वाला, आप बिना किसी परेशानी के प्रोग्रामिंग कर पाएंगे। आपको कोई नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी। हम सॉफ्टवेयर के साथ और बिना सॉफ्टवेयर के दोनों तरह से काम करना सीखेंगे।
यह कोर्स इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पालक वर्ग और शिक्षक भी आसानी से कोडिंग सीख सकें। कोर्स में कई क्विज़ शामिल हैं, जो आपको रीविजन में मदद करेंगे। आपके डाउट आने पर हम हमेशा आपके लिए उपलब्ध हैं। Q&A सेक्शन में आप अपने डाउट्स कभी भी, कहीं भी क्लियर करवा सकते हैं।
सीखते हुए हम कई प्रोजेक्ट बनाएंगे, जिसका कोड आप खुद हमारे साथ टाइप करेंगे। साथ ही, लेक्चर्स और रिसोर्सेज में आपको कोड की कॉपी भी दी गई है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इस कोर्स को खरीदने के लिए आपकी उम्र १८ वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
इस कोर्स में आपका स्वागत है!
Need a web app built? Hire the team behind TutorialSearch.io
We ship fast, production-grade full-stack apps (Next.js, React, edge infra) — the same stack that powers this site.